संदेश: तीर्थकॉल कब्रगाह के समीप ट्रक की टक्कर ने मजदूर की रोजी-रोटी उजाड़ दी, ठेला रिक्शा खाई में गिरा, साधन हुआ क्षतिग्रस्त
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थकॉल कब्रगाह के समीप एक बेकाबू ट्रक ने तीन पहिए वाले ठेला रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला रिक्शा सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार ठेला रिक्शा चालक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। हादसे में ठेला रिक्शा को काफी नुकसान पहुंचा है।