उज्जैन शहर: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो पिता को पीठ पर बैठाकर ले गया युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जिला अस्पताल की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहे हैं। एक युवक अपने पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण वह पिता को पीठ पर ले गया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी उसे देखते रहे लेकिन मदद करने नहीं आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ