बदायूं: राजकीय मेडिकल कालेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 का आयोजन किया गया
Budaun, Budaun | Jun 2, 2026 हर वर्ष 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ट्यूटर श्री तरुण जोसेफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।