फूलपुर: फूलपुर में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, शत-प्रतिशत सफलता का लक्ष्य
आजमगढ़ जिले के फूलपुर में आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज मंगलवार के दिन 3बजे तहसील सभागार, फूलपुर में तहसील एवं ब्लॉक टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने की बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई है।