डेहरी: RPF ने डेहरी रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का एंड्रॉइड फोन भी बरामद ।
Dehri, Rohtas | Jun 5, 2024 RPF ने रेलवे स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।RPF इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया की पेट्रोलिंग के क्रम में स्टेशन कैंपस से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में भागते हुए देखा गया जिसे टीम द्वारा पकड़ लिया गया l जांच के दौरान पता चला कि वह एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा था उसके पास से चोरी का फोन बरामद कर लिया गया है।