डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध डालमियानगर थाने की पुलिस ने गंगौली में छापेमारी कर 1 भट्टी तथा 3000 लीटर महुआ पास शराब किया विनष्ट
Dehri, Rohtas | Jun 6, 2024 रोहतास एसपी के निर्देश पर डालमियानगर थाने की पुलिस ने गंगौली इलाके के पश्चिम बधार में छापेमारी कर एक शराब की भट्टी को जहां ध्वस्त किया वही बड़े पैमाने पर महुआ पास शराब को भी नष्ट किया है। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के दौरान डालमियानगर थाने क्षेत्र में एक शराब की भट्टी के साथ 3000 लीटर महुआ पास शराब विनष्ट किया गया है।