डेहरी: रेलवे प्लेटफार्म पर आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के आरक्षी को ड्यूटी के दौरान मिला गिरा पड़ा मोबाइल, यात्री को बुला किया गया वापस
Dehri, Rohtas | Jun 1, 2024 डेहरी स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर ड्यूटी में तैनात आरक्षी हरे राम कुमार को प्लेटफार्म पर गिरा हुआ लावारिस हालत में एक मोबाइल प्राप्त हुआ। मोबाइल पर कॉल आने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल श्वेता कुमारी उम्र 20 वर्ष पति का नाम उज्ज्वल खरवार का है मोबाइल के बारे में उन्हें सूचना दी गई सूचना के उपरांत यात्री को खोया हुआ मोबाइल वापस लौटा दिया गया।