अनूपगढ़: एमएसपी पर गेहूँ खरीद की नई प्रक्रिया का बढ़ रहा है विरोध, व्यापार मंडल में बैठक कर तय की जाएगी विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की नई स्लॉट प्रक्रिया का व्यापारी और किसान विरोध कर रहे हैं। नई स्लॉट प्रक्रिया को रद्द नहीं करने पर अब व्यापारियों और किसानों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि नई स्लॉट प्रक्रिया के विरोध में व्यापार मंडल में शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।