गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन विलेप के तहत कालका मेल ट्रेन से 11 कछुआ को बरामद किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी कालका हावड़ा मेल तीन के जनरल कोच की चेकिंग के दौरान 3 पिट्ठू बैग से 11 कछुआ को बरामद किया गया है।