धौलपुर: बिजौली गौशाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की हुई मौत
बिजौली गौशाला के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में धौलपुर से बाड़ी लौट रहे एक फाइनेंस कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहन चौरसिया के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के खेरी गांव का निवासी था। मोहन धौलपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थ