निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल का फर्जी सफाई टेंडर निरस्त, अनियमितताओं पर ADM ने अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार
सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा राजकीय जिला चिकित्सालय में सफाई टेंडर को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ा फैसला सामने आया है। शिकायत और सुनवाई के दौरान टेंडर प्रक्रिया में कई अनियमितताएं मिलने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं RMRS के अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए