चैनपुर: पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद मानसिक तनाव में था युवक, फंदे से लटककर की आत्महत्या
चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा कुलाही गांव में एक उनतीस वर्षीय युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में रविवार सुबह दस बजे चैनपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान बिंदौरा कुलाही निवासी विभीषण तुरी, पिता अमासु तुरी के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विभीषण