कैराना: कैराना कोतवाली में वाईजी किंग ग्रुप के 5 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 28, 2026 कैराना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने डीएम के अनुमोदन के उपरांत गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी याहिया उर्फ याहया, उसके भाई उजैफा उर्फ हुजैफा निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द के अलावा फैय्याज निवासी मोहल्ला इकबालपुरा आलदरम्यान, इसरार उर्फ कट्टा निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला व नोमान नामजद किए।