भिनाय: हाईवे जाम, बांदनवाड़ा खेड़ी के टोल कर्मियों से मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी जमानत पर छूटे
Bhinay, Ajmer | Jul 7, 2026 बांदनवाड़ा खेड़ी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने,हाईवे जाम करने कानून व्यवस्था भंग करने तथा सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुँचाने के मामले के आरोपी राजेश मीणा,दीपक उर्फ़ राहुल,कमलेश जांगू,सुरेन्द्र माली को अपर जिला न्यायाधीश संख्या एक ने जमानत पर रिहा करने के आदेश पारित किये है।अधिवक्ता डॉ मनोज आहूजा ने मंगलवार शाम 4 बजे जानकारी दी।