जिले में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाकर करीब 16 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी मीणा देवी पति सुनील ठाकुर लोहरदगा रोड कुम्हार मोड़ निवासी घटना के बाद से फरार है।न्यायालय ने ठगी को गंभीर अपराध मानते हुए उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।