नजीबाबाद: चैयरमेन साहनपुर ने इंडियन गैस सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में एसडीएम नजीबाबाद से की मुलाकात और ज्ञापन सौंपा
वर्तमान व्यवस्था में होम डिलीवरी शत-प्रतिशत नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को स्वयं गोदाम पर जाकर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। वहां बैठने, पीने के पानी एवं छाया (शेड) की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग उपभोक्ताओं को विशेष परेशानी होती है। 16 अप्रैल को 1:00 बजे ज्ञापन सौंपा गया।