मड़ियाहू: जौनपुर की खुशी मिश्रा ने बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव की निवासी खुशी मिश्रा ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। खुशी के पिता अजय मिश्रा धार्मिक कथाओं का वाचन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं