नावकोठी: प्रखंड के सभी पैक्स भवन पर आम सभा का आयोजन,किसानों के विभिन्न मुद्दे पर हुई विचार विमर्श
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पैक्स भवन में सोमवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इसमें किसानों को फसल बीमा से अच्छादित करने जेएलजी ऋण मुहैया कराने,जन औषधि की दुकान का लाइसेंस प्राप्त करने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।