फतेेहपुर: बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का निजी अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, बेसमेंट में इलाज पर सख्त रोक, कई अस्पतालों में मचा हड़कंप
बाराबंकी के फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने नियमों के विपरीत और बेसमेंट में संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कई अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर बेसमेंट से चिकित्सा गतिविधियां और सामान हटाने के निर्देश दिए थे।