नारायणपुर: नारायणपुर के कन्या शिक्षा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं का नुक्कड़ नाटक से प्रचार
नारायणपुर के कन्या शिक्षा परिसर में छात्रों ने ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की स्वच्छता, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रभावी ढंग से प्रचार किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के लाभ, पात्रता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।