जमुनहा: थाना मल्हीपुर पुलिस ने छल-कपट, धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने वाला वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0285/2023 धारा-419,420,467,468,471 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शोभाराम पुत्र अमिरका प्रसाद निवासी नरैनापुर जोगिया, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती हाल पता नन्दन पुरवा दा0 किशुनपुर चन्दनभारी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को मुखविर की सूचना पर ग्राम सेमरहनिया से गिरफ्तार किया गया।