ऊन थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप व हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों को लेकर गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। उधर, बुधवार को पीएम के बाद परिजन ने बालिका का अंतिम संस्कार किया