नैनपुर: शहडोल से नागपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या- 12202) गंगा टोला के पास पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
Nainpur, Mandla | Mar 13, 2026 शहडोल से नागपुर जाने वाली ट्रेन ( ट्रेन नंबर 12202 ) शुक्रवार 12:20 पर नैनपुर से 7 किलोमीटर दूर गंगा टोला के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गार्ड की आखिरी बोगी करीब आधा किलोमीटर पटरी के नीचे घिसटती रही। जानकारी मिलने पर नैनपुर से रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। इस घटना से फिलहाल नैनपुर से नागपुर ट्रैक बंद हो गया।