श्री गंगानगर: राष्ट्रीय कला मंदिर की आम सभा में वीरेंद्र बैद को अध्यक्ष चुना गया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 12, 2026
श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय कला मंदिर की कार्यकारिणी की आम सभा रविवार को दोपहर 2:00 बजे संस्था के ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। जिसमें वीरेंद्र बैद को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना । सभा की शुरुआत में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद सचिव राकेश मोंगा ने गत तीन वर्षों में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया