मीनापुर: दरहीपट्टी गांव में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मीनापुर थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी गांव में एक युवक का संदिग्ध स्थिति में 12:00 बजे के लगभग मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है ।और पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान अर्जुन पासवान के रूप में हुई है।