सागर नगर: बीएमसी में निर्माण कार्य से पुलिस चौकी प्रभावित, मिक्सर मशीन के शोर से कामकाज बाधित
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के चलते पुलिस चौकी के कर्मियों को परेशानी हो रही है। गुरुवार सुबह9 बजे से चौकी के सामने लगी मिक्सर मशीन के तेज शोर के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।साथ ही गेट के सामने रेत-गिट्टी के ढेर से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। पुलिसकर्मियों ने मशीन को दूर लगाने या समय समन्वय की मांग की।