हुज़ूर: भोपाल की केरवा डैम किनारे अवैध कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में चली जेसीबी
Huzur, Bhopal | Jun 29, 2026 भोपाल के केरवा डैम किनारे अवैध कब्जों पर सोमवार को जेसीबी चली। यहां कई कॉलोनियों के कब्जे हैं। जिन्हें जिला प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि केरवा डैम के एफटीएल के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया। इस दौरान पुलिस टीमें भी मौजूद रहीं। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती की जा सके।