चक्रधरपुर में शुक्रवार देर शाम निकाली गई माता दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में पवन चौक,थाना रोड,भगत सिंह चौक समेत अन्य स्थानों पर शराब के नशे में युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस घटना में लगभग एक दर्जन युवा घायल हुए। थाना रोड में दो गुटों के बीच हुए मारपीट में रेलवे क्षेत्र के सात युवा घायल हो गए।