धनौरा: गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिनदहाड़े बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल को बड़ी ही चालाकी से पार कर दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी तालिब की मोटरसाइकिल सीएचसी परिसर से चोरी कर ली गई।