चास: चास गुरुद्वारा रोड के पास हाइवा वाहन ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, वाहन पलटा
Chas, Bokaro | Nov 5, 2025 बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के चास गुरुद्वारा रोड के पास आज बुधवार को एक हाइवा वाहन ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर ही पलट गई।समय लागभग साढ़े नौ बजे बताया गया कि इस घटना में पुलिस बाल बाल बच गए।पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में करीब 3 पुलिस कर्मी सवार थे।पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।