केंद्रीय बजट इस समय संसद में पेश किया जा रहा है और इसका सीधा असर देश के बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं पर पड़ने वाला है। ऐसे में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा अंचल की नजरें भी इस बजट पर टिकी हुई हैं। आज नगर परिषद परिसर में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।