हज़ारीबाग: सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं: जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, एक गंभीर
कुद गांव में सेफ्टी टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और चाचा शामिल हैं, जबकि बचाने गए परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि टैंक में अवैध महुआ शराब रखी गई थी। महिला को बचाने के दौरान एक-एक कर तीन लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में