सगड़ी: जमुवारी में विद्यालय के गेट पर एडमिशन क्लोज का बोर्ड बना चर्चा का विषय, पढ़ाई को लेकर लोगों ने की प्रशंसा
Sagri, Azamgarh | Apr 25, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के जमुवारी स्थित प्राथमिक इंग्लिश मीडियम विद्यालय के गेट पर लगाया गया एडमिशन क्लोज का बोर्ड क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है । यह विद्यालय पढ़ाई को लेकर सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को आईना दिखाने का कार्य कर रहा है । विद्यालय की पढ़ाई को लेकर लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।