जयनगर: जयनगर थाना क्षेत्र में बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बालू लगा तीन ट्रैक्टर जब्त, एक को जेल। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस के पास खेडोबर इलाके में थाना प्रभारी विकास कुमार ने अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया अभियान के तहत तीन ट्रैक्टर जप्त किए गए हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए दो ट्रैक्टर चालक सहित भाग निकले मगर इस दौरान कुशाहन निवासी राजू यादव को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया गया