फतेेहपुर: बाराबंकी में विवाहिता का शव फांसी पर मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र के बरगदिया गांव निवासी काजल के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले शिवराजपुर गांव निवासी हंसराज के साथ हुई थी।