सुल्तानगंज: वट सावित्री पूजा पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की
सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में वट सावित्री पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। सुल्तानगंज थाना परिसर में सुहागिन महिलाओं ने विशाल वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने वट वृक्ष की परिक्रमा