कलेर: कलेर अंचल में भूमि विवाद का हुआ समाधान, दोनों पक्षों में बनी सहमति
Kaler, Arwal | May 17, 2026 कलेर अंचल में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दोनों पक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विवादित भूमि से जुड़े मामलों की विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई तथा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने आपसी समझौते एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया गया।