परिहार: नेपाल भागने की आशंका, प्रभु भगत की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज
परिहार थाना हाजत से फरार कुख्यात अपराधी प्रभु भगत की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि वह नेपाल सीमा में छिपा हो सकता है, इसलिए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बिहार एसटीएफ के सहयोग से भी अभियान चलाया जा रहा है। प्रभु भगत के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष