कर्वी: पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, पीसीआई बैठक में उठेंगे मुद्दे: अरुण कुमार त्रिपाठी
चित्रकूट के पुराने सर्किट हाउस में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पीसीआई सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों से संवाद किया। बैठक में पेंशन, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, सम्मान निधि, मान्यता और फर्जी मुकदमों के मुद्दे उठाए गए। त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याएं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में प्रमुखता से रखी जाएंगी तथा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।