कन्नौज: जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची प्रिंट होकर प्राप्त हो चुकी है, जिन्हें संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में वितरित कर दिया गया है।