प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में उल्टा किला के पास टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
मामला महाकुंभ मेला क्षेत्र के उल्टा किला के पास टेंट हाउस के गोदाम का है,जहां पर भीषण आग लग गई। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है,लेकिन घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।जिसका वीडियो आज बुधवार को करीब शाम 5:00 बजे सामने आया है।