ग्वालियर गिर्द: गड्ढा खोदकर दबाई ₹2.5 लाख की शराब बरामद, आबकारी विभाग ने एक को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जंगल में गड्ढा खोदकर दबाई गई अवैध शराब और उसको बनाने वाली सामग्री को जप्त किया है।यह कार्रवाई हस्तिनापुर मोहनपुर के कंजर डेरा और डबरा के इलाकों में की गई है। ग्वालियर से गई आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को 3 अलग-अलग स्थानो पर छापेमारी की। यहां 1400 किलोग्राम लहान जप्त करके नष्ट किया गया और 96 लीटर जप्त की।