जहानाबाद: प्रखंड सहित पूरे जिले में देर रात तक मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन, पुलिस रही मुस्तैद
पूरे जिले के विभिन्न निर्धारित विसर्जन स्थलों पर बुधवार रात्रि करीब 10 बजे तक भी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन धूम धाम से जारी रहा जिसको लेकर किशोरों और युवकों में काफी उत्साह देखा गया। जबकि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु जहानाबाद पुलिस के द्वारा विभिन्न विसर्जन स्थलों पुलिस की तैनाती देखी गई।