नौबतपुर: नौबतपुर में गांजा, राइफल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
नौबतपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर के मुताबिक, पुलिस को काला भगवानपुर गांव में अवैध गांजा और हथियार छिपाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी राम नरेश प्रसाद को धर दबोचा।