खजनी: देहरा टीकर भाटाडीहा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के देहरा टीकर भाटाडीहा गांव के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।