लखनपुर: लखनपुर विकासखंड में तेज आंधी तूफान से कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे, विद्युत आपूर्ति ठप
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में शनिवार की दोपहर तेज आंधी तूफान से कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। विद्युत प्रवाहित तार के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गए। विद्युत विभाग कर्मचारी के द्वारा मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया।वहीं सड़क पर पेड़ की दगल गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।