कोल: स्वर्ण जयंती नगर में कब्रिस्तान पर ADA की कार्रवाई को सपाइयों ने बताया गलत, डीएम को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jan 29, 2026 स्वर्ण जयंती नगर में ADA द्वारा कब्रिस्तान पर की गई कार्रवाई को सपा के द्वारा गलत बताया गया है। ADA की कार्रवाई को गलत बताते हुए भारी मात्रा में सपा के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया और मौक़े पर चल रहे काम को बंद कराते हुए मामले में जांच की मांग की।