कोल: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jan 29, 2026 अलीगढ़ में मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। भारी मात्रा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर इकट्ठा हो गई। इस दौरान वह प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंची और जमकर नारेबाजी की।