खंडवा जिले के छैगांव माखन ब्लॉक स्थित ग्राम सुरगांव जोशी में 6 साल के एक बच्चे पर 6-7 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को करीब 50 मीटर दूर खेत तक घसीटा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है