गया टाउन सीडी ब्लॉक: अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी ऑडिट में 7 होटल और 2 हॉस्पिटल को जारी किया नोटिस,अनुपालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई
गया अग्निशमन विभाग के द्वारा जिले के अस्पतालों और होटल में फेयर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है।गुरुवार की सुबह 10 बजे जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 6 हॉस्पिटल और 10 होटलों की औचक जांच की गई।जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर 7 होटलों और 2 हॉस्पिटल को प्रपत्र व में नोटिस जारी किया गया है।